लखनऊ में एएसपी के बेटे की मौत का मामला: पुलिस ने एसयूवी चला रहे युवक के पिता को भी बनाया आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर विस्तार की रहने वाली एएसपी श्वेता श्रीवास्तव के नौ वर्षीय बेटे की दुर्घटना में मौत के मामले में एसयूवी चला रहे आरोपी युवक सार्थक के पिता रविंद्र सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी युवक के पिता रविंद्र सिंह सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने SUV को धुलवाकर उस पर लगे खून के धब्बे मिटाए थे, जिससे साक्ष्य मिट सके। मामले में पुलिस ने उन्हें आरोपी बनाया है।

बता दें कि मंगलवार की सुबह करीब 5.30 बजे एएसपी श्वेता श्रीवास्त के नौ साल के बेटे नामिश को एक एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में नामिश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। बताया जा रहा है जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास स्थित जी 20 रोड पर सुबह साढ़े पांच बजे एक युवक सार्थक सिंह एसयूवी चला रहा था। जिसकी एसयूवी की टक्कर से नामिश की मौत हो गई थी। जांच में ये भी सामने आया है कि उस समय एसयूवी में उसका साथी देवश्री भी मौजूद था।

यह भी पढ़ें: उन्नाव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, जमीन पर कब्जा करने का लगा है आरोप

संबंधित समाचार