जम्मू-कश्मीर: राजौरी मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी शहीद, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में दो अधिकारियों सहित तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गये और एक घायल हो गया।

सूत्रों ने कहा, “ बुधवार को राजौरी जिले में तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम के बीच गोलीबारी हुई। ” उन्होंने कहा कि खास खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुये कुछ दिन पहले कालाकोटे के बाजुमल इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा, “आज सुबह छिपे हुये आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गयी और मुठभेड़ शुरू हो गयी। ” सूत्रों ने कहा,“ इस मुठभेड़ में दो सैन्य अधिकारी और एक सैन्यकर्मी शहीद हो गये, अभियान के दौरान एक सैन्यकर्मी घायल हो गया। अभियान अभी जारी है। ” उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि गोलीबारी में तीन से चार आतंकवादी फंसे होंगे। 

ये भी पढे़ं- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- खुद राहुल गांधी कांग्रेस के लिए ‘पनौती’ हैं

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात