अमरोहा : जिला प्रभारी सतपाल सिंह का जोरदार स्वागत
अमरोहा, अमृत विचार। जिले के नौगांवा सादात में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के नवनियुक्त लोकसभा जिला प्रभारी सतपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्राप्त सूचना के अनुसार ज्ञात हुआ लोकसभा प्रभारी बिजनौर से अमरोहा आ रहे हैं। तब सभी भाजपा कार्यकर्ता बुध बाजार चौराहे पर एकत्र हुए और जैसे ही प्रभारी का वाहन बुध बाजार चौराहे पर पहुंचा तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको रोक कर गर्म जोशी से स्वागत किया।
भाजपा नेता रोहित चिकारा एवं पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने फूल माला पहनाकर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। जिला प्रभारी सतपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर जाकर अधिक से अधिक नए वोट बनवाएं और होने वाले लोकसभा के चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीट जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत में जुट जाएं आने वाला समय भी भाजपा का ही है।
जिसमें एक अमरोहा लोकसभा भी शामिल है। कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से सभी लोकसभा सीट जीतेंगे। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी, रोहित चिकारा, आफताब एडवानी, धर्मेंद्र चौहान, मोहम्मद अली, कामरान हैदर, सुमित शर्मा, हाजी शहाबुद्दीन अंसारी सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- 'हर आधे घंटे में याद आता है कि हमने वर्ल्ड कपजीता…', पैट कमिंस ने दिया रिएक्शन
