महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में कोर्ट पहुंचे अमर गिरी, 11 दिसंबर को होगी गवाही
प्रयागराज, अमृत विचार। बाघम्बरी मठ के महंत रहे नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में वादी मुकदमा अमर गिरि बुधवार को अदालत में पेश हुए। अमर गिरी मुकदमे के गवाह भी हैं। अमर गिरि पिछले कई बार से तिथियों पर पेश नही हो रहे थे। बता दें ये मुकदमा अभी विचाराधीन है।
ज्ञात हो कि पिछली कई तारीखों से अमर गिरी के गैर हाजिर रहने पर अभियोजन की अर्जी पर अदालत ने उनके नाम वारंट जारी कर दिया था। अमर गिरी ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया कि वह अब नियत तिथि पर अदालत के समक्ष पेश होंगे। अदालत ने पहले जारी वारंट को वापस लिया है। सीबीआई के विशेष अधिवक्ता एके तिवारी और जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाबचंद अग्रहरि ने बताया कि अमर गिरी की अभी गवाही पूरी नहीं हो पाई है। गवाही पूरी करने के लिए अदालत में 11 दिसंबर की तिथि नियत की गई है।
ये भी पढ़ें -कानपुर : कल्याणपुर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
