संभल : अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, रेलवे कर्मी की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रेलवेकर्मी प्रेम कुमार का फाइल फोटो

संभल/रजपुरा/अमृत विचार। जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे कर्मी की स्कूटी में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रेलवे कर्मी की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जबकि रेलवे कर्मी ड्यूटी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी प्रेम कुमार (35 वर्ष) पुत्र थम्मन सिंह रेलवे में ऑपरेटिंग गेटमैन था। वर्तमान में प्रेम कुमार की तैनाती बबराला स्थित रेलवे फाटक गेट संख्या 58 बी पर थी। बुधवार को देर रात करीब 10 बजे प्रेम कुमार ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से घर लौटने लगा। जैसे ही मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित गांव नूरपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में प्रेम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रेम कुमार की पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्रेम कुमार पर दो बेटी और एक बेटा है।

ये भी पढ़ें : संभल: हलाल और हराम का सर्टिफिकेट जारी करना पूरी तरह से जायज: डॉ. बर्क

संबंधित समाचार