रामपुर: धमोरा एफसीआई में ड्यूटी पर जा रहे पल्लेदार की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम
रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। रामपुर-बरेली हाईवे पर एक अज्ञात डंपर ने स्कूटी सवार पल्लेदार को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार पल्लेदार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित जीरो प्वांइट पर गुरुवार सुबह 10 बजे का है। 59 वर्षीय रईस अहमद पुत्र शफी अहमद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव निवासी पेशे से धमोरा एफसीआई गोदम में सरकार की ओर से बोरी सिलने का काम करता था।
रहीस रोजमर्रा की तरह गुरुवार सुबह अपनी स्कूटी से धमोरा एफसीआई के लिए घर से निकला था। जैसे ही उसकी स्कूटी शहजादनगर जीरो प्वांइट पर पहुंची, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। रईस की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : आज से महंगा हो जाएगा दिल्ली का सफर...दूरी भी बढ़ेगी, जानें क्या है वजह?
