हल्द्वानी: वाहनों की फिटनेस निजी करने के विरोध में विधायकों को घेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वाहनों की फिटनेस निजी किए जाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। खनन वाहन स्वामियों ने लालकुआं में विधायक मोहन बिष्ट और हल्द्वानी में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन सौंपकर वाहनों की फिटनेस पूर्व की भांति कराने की मांग की है।

गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में वाहन स्वामी गुरुवार को विधायक सुमित हृदयेश के आवास विकास स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने खनन वाहनों में जीपीएस लगाने की अनिवार्यता समाप्त करने, वाहनों की फिटनेस पूर्व की भांति हो तथा फिटनेस शुल्क में बढ़ोत्तरी नहीं किए जाने की मांग की।

इसके पीछे खनन वाहनों का महज चार-पांच ही चलने का हवाला दिया। विधायक ने मौके पर ही परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त, आरटीओ हल्द्वानी से फोन पर बात की और गौला खनन वाहनों को राहत देने को कहा। ज्ञापन देने वालों में दिगंबर रावत, विजय बिष्ट, धर्मेंद्र मेहरा, मोहन तिवारी, दीपेश धोनी, भुवन चंद्र जोशी, प्रकाश नेगी, राकेश चन्द्र, दीवान सिंह, हरीश भंडारी, नफीस अहमद, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार