पीलीभीत: लकड़ी बीनने गई थी किशोरी और शोहदे ने लूट ली अस्मत..जानिए क्या हुई कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/माधोटांडा, अमृत विचार। सहेलियों के साथ लकड़ी बीनने गई किशोरी से गांव के ही एक शोहदे ने दुष्कर्म किया। माधोटांडा थाने में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी चौदह वर्षीय पुत्री 23 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे तालाब के पास लकड़ी बीनने के लिए गई थी।

गांव की दो अन्य किशोरियां भी उसके साथ थी। इस बीच गांव का डीमपाल  भी मौके पर पहुंच गया। डरा धमकाकर साथ गई अन्य दो किशोरियों को भगा दिया। उसके बाद पीड़ित की बेटी को बुरी नियत से पकड़ लिया और दुष्कर्म किया।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बेटी ने घर आकर खुद के साथ हुई घटना को बताया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को शुक्रवार सुबह चित्तरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: जाम छलकाते मिले युवकों को पुलिस ने पकड़ा, फजीहत पर छोड़ा..जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार