हरदोई: जिन्होंने साइकिल नहीं चलाई उन शिक्षिकाओं का नाम भी कर लिया सूची में शामिल... जानिये क्या है मामला?
हरदोई। स्वीप योजना के तहत छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए उन्हें जागरूक करने के इरादे से शनिवार को पुलिस लाइन से स्कूटी रैली निकाली जाएगी। इस रैली की खासियत यह है कि इसमें ऐसी शिक्षिकाओं को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने कभी साइकिल तक नहीं चलाई, लेकिन उन्हें भी हेलमेट के साथ स्कूटी रैली में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
माना जा रहा है कि हवा-हवाई में रैली में शामिल होने वाली शिक्षिकाओं की सूची तैयार की गई है। ऐसी जिन शिक्षिकाओं को रैली में शामिल होने के लिए कहा गया है,वे काफी उलझन में हैं।
बताते चलें कि शनिवार को स्वीप योजना के तहत पुलिस लाइन से स्कूटी रैली निकलेगी। इसके लिए डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए गए थे कि महिला शिक्षकों को स्कूटी रैली में शामिल किया जाए। उसी को ले कर शुक्रवार को एक बीईओ ने रैली में शामिल होने वाली जिन शिक्षिकाओं की सूची जारी की है, उसमें तमाम ऐसी भी शिक्षिकाएं है, जिन्होंने कभी साइकिल तक नहीं चलाई, लेकिन उन्हें भी हेलमेट लगा कर स्कूटी के साथ पुलिस लाइन में पहुंचने को कहा गया है।
ऐसी शिक्षिकाओं को समझ में नहीं आ रहा है कि दिए गए निर्देशों पर कैसे अमल करें ? इसी में उलझी हुई है। एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया है कि रैली पुलिस लाइन से शुरू हो कर अस्पताल रोड होते हुए सिनेमा चौराहा,बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, डीएम चौराहा (स्वर्ण जयंती चौक) से पीडब्ल्यूडी तिराहे से होते हुए निकलेगी।
यह भी पढे़ं: जेवर एयरपोर्ट पर सबसे पहले उड़ान भरेंगे इस कंपनी के विमान, एनआईए ने साइन किया एमओयू, पहले दिन उड़ेंगे इतने प्लेन
