प्रयागराज: गो तस्कर दो इनामी सगे भाइयों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। शनिवार की सुबह इनामी दो गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। जिसमे दोनों को गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार के इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक माफिया अतीक के करीबी दो सगे भाई ताहा उर्फ़ अक्षय और खुसरो निवासी बम्हरौली दोनों गो तस्करी करते हैं। काफी समय से दोनों फरार चल रहे थे।

दोनों के खिलाफ धूमनगंज थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के ऊपर दस दस हजार का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर रखा था। शनिवार की सुबह दोनों के आने की जानकारी धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्या को मिली। जिसके बाद वह अपनी दो अलग अलग टीमों के साथ कसारी मसारी पहुंचे और टीम ने दोनों को घेरना शुरु कर दिया। पुलिस टीम देख दोनों तरफ से फायरिंग में ताहा और उसके भाई के पैर में गोली लग गयी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अलग अलग इलाके से गिरफ्तार के इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

आरोपितों के पास से असलहा और कारतूस भी बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूखर ने बताया कि दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में कसारी मसारी से गिरफ्तार किया है। दोनों गो तस्कर सगे भाई हैं। इनके ऊपर दस दस हजार का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय: 103वें स्थापना दिवस के मौके पर नए प्रति कुलपति बने प्रोफेसर अरविंद अवस्थी, कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार