बरेली: दावे हवा- किसी भी दुकान पर नहीं पहुंचे पर्यवेक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। घटतौली की शिकायत मिलने के बाद डीएसओ ने जिले में राशन की सभी दुकानों पर पर्यवेक्षक तैनात करने के निर्देश दिए थे। लेकिन डीएसओ का यह फरमान सिर्फ हवा हवाई साबित हुआ। इस बार मुफ्त राशन वितरण में राशन वितरण के दौरान किसी भी दुकान पर पर्यवेक्षक ने ड्यूटी नहीं दी। कोटेदारों का …

बरेली,अमृत विचार। घटतौली की शिकायत मिलने के बाद डीएसओ ने जिले में राशन की सभी दुकानों पर पर्यवेक्षक तैनात करने के निर्देश दिए थे। लेकिन डीएसओ का यह फरमान सिर्फ हवा हवाई साबित हुआ। इस बार मुफ्त राशन वितरण में राशन वितरण के दौरान किसी भी दुकान पर पर्यवेक्षक ने ड्यूटी नहीं दी। कोटेदारों का कहना है कि सुबह के समय पर्यवेक्षक दुकान पर आए और अपनी हाजिरी लगाने के बाद चले गए।

कोटेदार गरीबों के राशन पर डाका डालकर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। इस दौरान अधिकारी और जिले के विधायक सांसदों के पास कोटेदारों की रोज शिकायतें आ रही हैं। पिछले दिनों विकास भवन में हुई बैठक के दौरान आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने डीएसओ सीमा त्रिपाठी के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा था कि कोटेदार गरीबों के राशन पर डाका डालने में लगे हुए हैं। विभाग इनपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

माननीयों की नाराजगी के बाद डीएसओ सीमा त्रिपाठी ने राशन वितरण के दौरान दुकानों पर पर्यवेक्षक तैनात करने के निर्देश दिए थे। मगर डीएसओ का यह आदेश पहली बार में ही हवा हवाई साबित होता नजर आया। जिले में किसी भी दुकान पर पर्यवेक्षक ने अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ नहीं की। आरोप है कि सुबह पर्यवेक्षक हाजिरी लगाने के बाद चले गए।

विभाग में कर्मचारियों की संख्या कम होने की वजह से अब हर दुकान पर पूरा दिन बैठने के बाद ड्यूटी करना मुश्किल हो जाएगा। राशन वितरण के दौरान पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र की दुकान पर घूमकर राशन वितरण पर नजर रखते हैं।- धर्मेन्द्र सिंह, एआरओ

दुकानें नहीं खुलने से भी परेशान हुए लोग
सोमवार से जिले में हर माह मुफ्त बंटने वाले राशनका वितरण शुरू हो गया। मगर दो दिन गुजर जाने के बाद भी शहर में ज्यादातर कोटेदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोली। इससे सुबह ही राशन लेने पहुंचे लोग घंटों उनका इंतजार करने के बाद निराश होकर लौट गए। ज्यादातर कोटेदार दोपहर में ही सर्वर ठप होने की बात कहकर अपनी दुकान बंद करके चले गए। सुभाष नगर में बग्गा कालोनी के पास स्थित कोटेदार तो 15 तारीख के बाद महज एक दिन ही दुकान खोलता है। वह भी पांच-छह घंटे के लिए। इसमें भी वह कनेक्टविटी न आने की बात कहकर लोगों को टरका देता है।

संबंधित समाचार