लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने बनाया स्पेशल प्लान, सोशल मीडिया के जरिये विरोधियों को देगी जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी उत्तर प्रदेश कांग्रेस ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक सोशल मीडिया विभाग का विस्तार करेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को सोशल मीडिया विभाग की संगठनिक बैठक मे यह फैसला किया गया।

बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सोशल मीडिया लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का सशक्त साधन बन गया है। सोशल मीडिया की अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने संगठन विस्तार पर चर्चा की और बताया कि कैसे ग्राम सभा स्तर तक संगठन को मजबूत कर सकते हैं।

बैठक में फैसला किया गया कि लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा कमेटी का हर ज़िले मे गठन किया जायेगा। ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक सोशल मीडिया विभाग का विस्तार किया जायेगा। 18 मंडलों में सोशल मीडिया के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-मऊ: झोपड़ी में आग लगने से महिला की मौत, बच्चे सुरक्षित

संबंधित समाचार