अयोध्या : तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति आदेश का विरोध, सौंपा ज्ञापन
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा मंगलवार को तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के शासनादेश के विरोध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार आर्या को ज्ञापन सौंपा गया। 9 नवंबर 2023 को जारी शासनादेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि जब तक सरकार सभी तदर्थ शिक्षकों की सेवाओं को बहाल करके वेतन निर्गत नहीं कर देती तब तक संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी होने व आयोग से शिक्षकों की भर्ती न होने की दशा में इन शिक्षकों को नियुक्त किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संगठन को आश्वासन दिया कि शासन तक मांग रखी जाएगी। संगठन के जिला मंत्री आलोक तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष अनूप पांडेय, अनिरुद्ध मिश्रा, राजकुमार पांडेय, दीपक मिश्रा, मनोज सिंह, अनिल पांडेय विनीत मिश्रा, सुनील दुबे, गौरव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : किशोरी से दुराचार के दो दोषियों को 20 साल का कारावास, लगाया अर्थदंड
