काशीपुर: घर की रिपेयरिंग का सामान तोड़ की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। घर की रिपयेरिंग कराने पर देवर ने जबरन घर में घुसकर रिपेयरिंग का सामान तोड़ दिया। विरोध करने पर उसने अपने आधा दर्जन लोगों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

मोहल्ला कटोराताल पोस्टमार्टम हाउस के पास निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार सुबह छह बजे जब वह अपने घर की रिपेयरिंग करवा रही थी तभी उसका देवर अपनी पत्नी बच्चों समेत करीब आधा दर्जन लोगों के साथ जबरन उसके घर में घुस आया और घर का ताला तोड़कर रिपेयर का सामान तोड़ दिया।

विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली-गालैज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर उसके पति व बच्चों के आने पर उक्त लोगों ने फिर से मारपीट व गाली गलौज करते हुए घर में रखा सामान तोड़ दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। 

संबंधित समाचार