Etawah News: एसएसपी ने बलरई थाने का किया औचक निरीक्षण… महिला कर्मचारी को लगाई फटकार, इस बात पर भड़के

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

इटावा में एसएसपी ने बलरई थाने का औचक निरीक्षण किया।

इटावा में एसएसपी ने बलरई थाने का औचक निरीक्षण किया। शिकायत पुस्तिका अधूरी देख वह भड़क गए। इसके साथ ही महिला कर्मचारी को भी फटकार लगाई।

इटावा, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बलरई थाना का औचक निरीक्षण किया।  लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। वे महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचे वहां पर शिकायत पुस्तिका का अवलोकन किया। शिकायत पुस्तिका  में आधी अधूरी जानकारी मिलने पर संबंधित महिला कर्मचारी को फटकार लगाई।                               

उन्होंने थाना परिसर में बन रही बेरिंग के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। ठेकेदार को गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाने में बने भोजनालय कक्ष में पहुंचे। उन्होंने रसोइयों को साफ सफाई के भी निर्देश दिए। थानाध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह को भी मेस में ही खाना खाने को कहा। जिससे सही गुणवत्ता की जानकारी मिल सके।

इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, कर्मचारी आवास  सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित थानाध्यक्ष से समस्याओं के बारे में जानकारी की।  उनके त्वरित से निस्तारण तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं थाना परिसर की साफ सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- MBBS Student Death: सबकी जुबां पर एक सवाल… साहिल को किसने मारा, पुलिस संदिग्धों से कर रही पूछताछ

संबंधित समाचार