नानकमत्ता: घरेलू कलह से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। घरेलू कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लामाखेड़ा गांव निवासी पूरन सिंह (33) सोमवार शाम से घर से लापता था। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह गांव के सामने सरौजा जंगल में उसका शव पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पूरन मेहनत मजदूरी करता था। उसकी एक बेटी कशिश (15) तथा एक बेटा पीयूष (10) बताया गया है। पत्नी संतोषी से उसका अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। घटना से परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार