पीलीभीत: ननिहाल आई किशोरी को फुसलाकर ले गया खलेरा भाई, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: ननिहाल में रह रही किशोरी घर से खाला के घर जाने की बात कहकर निकली।  इसके बाद उसे खलेरा भाई बहला फुसलाकर ले गया। पिता से मिली बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपनी नानी के घर पीलीभीत शहर स्थित मकान में 24 नवंबर को आई थी।

 दूसरे दिन 25 नवंबर की सुबह एक महिला रिश्तेदार ने शादी की दावत में चलने के लिए कहा तो पुत्री ने इनकार कर दिया। अन्य लोग शादी में चले गए। घर पर मौजूद परिजन से खाला के घर जाने की बात कहकर वह चली गई। मगर इसके बाद से वापस नहीं लौटी।

जब परिवार के सदस्यों ने छानबीन की तो पता चला कि शाहजहांपुर का रहने वाला खलेरा भाई उसे बहला फुसलाकर ले गया है। इसकी जानकारी मिलने पर वह भी बरेली से पीलीभीत आ गए और जानकारी की।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: 35-35 रुपये कर जुटा लिए पांच दिवंगत शिक्षकों के लिए 2.60 करोड़ रुपये

संबंधित समाचार