गोरखपुर IG के निर्देश पर देवरिया के SP ने लिया बड़ा एक्शन, 51 पुलिसकर्मियों को किया लाइनहाजिर, हड़कंप
देवरिया। देवरिया जिले में गोरखपुर आईजी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी देवरिया ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के लाइन हाजिर कर दिया है। कुल 51 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है। इससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिले में गोपनीय रिपोर्ट के आधार विभिन्न थानों में तैनात 51 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। आईजी के निर्देश पर एसपी ने LIU के माध्यम से थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों की गोपनीय जांच कराई थी।
जिसके बाद मिली जांच रिपोर्ट के बाद पुलिसकर्मी चिन्हित किए गए और एसपी संकल्प शर्मा ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। एसपी के एक्शन की जद में आए पुलिसकर्मियों में सात हेड कांस्टेबल, 43 कांस्टेबल व एक सब इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिले के विभिन्न थानों व कोतवाली पर जमे कुछ SI, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल थानों का कामकाज प्रभावित कर रहे थे।
थानों के प्रभारी बदलने के बाद भी उनका जलवा लगातार कायम और नए थानाध्यक्ष के आने पर कुछ ही दिनों में वे उनके भी खास बन जाते थे। उनके ही कहने पर पूरा थाना चलता था व क्षेत्र के खास लोग अक्सर थाने में उनसे ही मिलने आते थे। ये पुलिसकर्मी अपनी पकड़ के आधार पर थानों का काम भी प्रभावित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, अनुपूरक बजट सहित कई अन्य विधेयक हो सकते हैं पेश
