मुरादाबाद : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के आवाहन पर रेल कर्मचारियों ने बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गुप्त मतदान किया। यूनियन के मंडल मंत्री शलभ सिंह सिंह ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से मतदान शुरू हो गया यूनियन की सभी शाखों में मतदान किया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन और डीआरएम कार्यालय में भी मत पेटीएम रखी गई है। जहां रेल कर्मचारी मतदान कर रहे हैं।हड़ताल के समर्थन और विरोध में कितने रेल कर्मचारी हैं। यह मतदान से पता चलेगा, हमारी मांग है की नई पेंशन योजना को रद्द किया जाए और पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। इसके अलावा ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त की जाए। क्वार्टर खस्ता हालत में है फिर भी किराया बढ़ाया जाता है। उरमू रेल कर्मचारियों के हमेशा हित की बात करती है उनके लिए संघर्ष करती है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अगले एक वर्ष में पूरे देश में प्रारंभ होंगे एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र

संबंधित समाचार