रुद्रपुर: यूपी सीएम के ओएसडी का करीबी बताकर ठगे लाखों रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से यूपी सीएम के ओएसडी का करीबी बताकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मलिक कॉलोनी निवासी हरिओम सिंह ने बताया कि वह नोएडा प्राधिकरण में किसी काम से गया था। जहां उसकी मुलाकात महंत दीपक नाम के एक व्यक्ति से हुई। जिसने बताया कि यूपी के सीएम के ओएसडी का करीबी सौरभ उसका दोस्त है। वह अक्सर कोई भी कार्य ओएसडी के फोन पर करवा देता है। साथ ही बताया कि इसके लिए उसे थोड़ा बहुत खर्चा करना पड़ेगा। आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए उसने आठ दिनों के अंदर साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए और जब फोन करवाने की बात कही तो वह मुकरने लगा।

इसके बाद पीड़ित ने साहस दिखाते हुए आरोपी महंत दीपक नाम के व्यक्ति की गाड़ी को जबरन अपने कब्जे में ले लिया और नोएडा से लाकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पीड़ित और आरोपियों की मुलाकात नोएडा में हुई थी। बावजूद सुर्पुदगी गाड़ी के आधार पर युवक की तलाश कर नोएडा पुलिस को सूचित किया जाएगा।

संबंधित समाचार