आज का राशिफल। 30 नवंबर, 2023

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

मेष

आज आप दूसरों का हित करने का प्रयास करेंगे जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी। व्यवसाय में नये साझेदार बन सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती हैं। आपको कोई शुभ सूचना मिलने की सम्भावना बन रही है।

वृष

आज आपके द्वारा किए गए प्रयास निष्फल होने की आशंका है। धन का उधार लेन-देन नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। विवादों का निपटारा करने का प्रयास करें। आलस्य को अपनी जीवनशैली से दूर रखें।

मिथुन

आज आपके द्वारा किए गए प्रयास निष्फल होने की आशंका है। धन का उधार लेन-देन नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। विवादों का निपटारा करने का प्रयास करें। आलस्य को अपनी जीवनशैली से दूर रखें।

कर्क

आज व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। आज आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पार्टनर के साथ अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे।

सिंह

आज नए बिजनेस अनुबन्ध आपको प्राप्त होने की संभावना है। लोग गम्भीर विषयों पर आपसे परामर्श ले सकते हैं। मन में बेचैनी का भाव रहेगा। लेकिन आपके सभी काम बनते हुये नजर आयेंगे। प्रेम-संबंधों को लेकर काफी सम्वेदनशील हो सकते हैं।

कन्या

आज परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक का प्रयोग सीखने का प्रयास करेंगे। आप मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

तुला

आज खर्चों के मामलों में आपको सावधान हो जाना चाहिए। सेहत से जुड़े हुए मामलों में धन खर्च करेंगे। संतान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन में बेचैनी का भाव हो सकता है। आपको उधार धन लेना पड़ेगा। आत्मसंयम बनाये रखें।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी। अपने विचारों को लोगों से साझा न करें। दोपहर बाद स्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। मन में डर का भाव रहेगा। लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

धनु

आज साझेदारी वाले कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और प्रसिद्धि बढ़ेगी। भविष्य की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज किसी पर भी अपने विचारों को लेकर ज्यादा दबाव न बनायें। आप किसी गम्भीर मामले को लेकर साहसिक निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका समन्वय करने वाले व्यक्ति के रूप में होगी।

कुंभ

आज किसी कर्मचारी पर ज्यादा भरोसा न करें। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रखें। मन में विरक्ति का भाव रहेगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स और गैजेट्स आदि में काफी रुचि लेंगे। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें।

मीन

आज मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यों में बदलाव करने के प्रयास आज उचित नहीं है। अपरिचितों पर ज्यादा भरोसा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद न करें।