बरेली: स्कूटी टकराने पर सिपाही को सड़क पर गिराकर पीटा
सीबीगंज, अमृत विचार। सीबीगंज थाना से पचास मीटर की दूरी पर शराब की दुकान के पास बुधवार रात बाइक में स्कूटी टकराने पर युवकों ने सिपाही की सड़क पर गिराकर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में सिपाही घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन युवक भाग गए। सिपाही ने युवकों से कहा था कि देखकर नहीं चलते हो क्या पागल हो। पुलिस ने सिपाही को मेडिकल के जिला अस्पताल भेजकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
सीबीगंज थाने में तैनात रहे सिपाही चेतन को कुछ महीने पहले एसएसपी ने एक मामले में लाइन हाजिर कर दिया था। सिपाही सीबीगंज में एक किराए के मकान में रहता है। सिपाही बुधवार रात करीब 10 बजे घर से सीबीगंज में मेडिकल पर दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक में एक स्कूटी सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी।
इस पर सिपाही ने स्कूटी सवार दोनों युवकों से कहा कि देखकर नहीं चल रहे हो। पागल हो क्या, इतना कहकर सिपाही आगे चला गया। बाद में स्कूटी सवार दोनों युवकों और उनके दो अन्य साथियों ने सिपाही को पीछा क पकड़ लिया और हमला कर दिया।
सभी ने सिपाही को सड़क पर गिराकर पीटा। सूचना पर इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस जांच में पता चला कि इन हमलावरों में एक कर्मचारी नगर का रहने वाला है और वह अपनी रिश्तेदारी में आया था।
ये भी पढ़ें: बरेली: डीडीपुरम और डेलापीर इलाके में फुटपाथों पर चाट और चाय बाजार
