हल्द्वानी: ईजा बैंणी महोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग, सीएम ने किया 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गुरुवार को शहर में ईजा बैंणी महोत्सव का आयोजन हुआ, सीएम धामी भी मौके पर पहुंचे।  पूरा शहर संस्कृति के रंग के साथ होर्डिंग्स और बैनर से पूरा शहर पटा नजर आया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस महोत्सव में हजारों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की भव्यता में कोई कसर न रहे इसके लिए अधिकारी जी-जान से जुटे रहे। महोत्सव में महिला समूह द्वारा बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। उत्तराखंडी लोक कला, लोक संस्कृति और हस्तशिल्प उत्पादों का वृहद समागम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब 713 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और कन्या पूजन करते हुए बच्चियों को टीका लगाकर उनकी पूजा की साथ ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं पर पुष्प वर्षा भी की। कहा कि जिस तरह मातृशक्ति ने यहां अभिनंदन किया है ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित करने का मौका मिला है।

इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी नंदा गौरा योजना की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 20 दिसंबर करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृति दलों द्वारा पूरे शहर के अलग-अलग स्थान पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। धामी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जल्द ही कई और योजनाएं महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए सरकार लेकर आएगी।

वहीं मुख्यमंत्री के आने से पहले यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रकट किया और तिकोनिया चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे, काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया मगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही छोड़ा।

संबंधित समाचार