बहराइच: किशोरी को भगा ले गया युवक, विरोध करने पर मारकर बाग में शव लटकाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज, बहराइच, अमृत विचार। विशेश्वरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत कांधभारी के मजरा लोनियन पुरवा निवासी 15 वर्षीय किशोरी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बाग में लाश लटकती मिली है। मां ने गांव के युवक पर बेटी को भगा ले जाने और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर शव बाग में लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांड भारी के मजरा यूनियन पुरवा निवासी 15 वर्षीय किशोरी के घर पड़ोसी शिवा का आना जाना था। घर आने जाने के दौरान किशोरी का प्रेम प्रसंग शिवा से हो गया। आरोप है कि 27 नवंबर को किशोरी को शिवा बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। इसकी जानकारी होने पर किशोरी की मां ने शिव के घर जाकर नाराजगी जताई। 

इसके बाद पीड़ित मां ने थाने में तहरीर में बताया कि डांटने से नाराज शिवा और उसके परिवार के लोगों ने बेटी की पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी का शव बुधवार को गांव के बाहर बाग में लटकता मिला है। साथ ही किशोरी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। ऐसे में हत्या की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

पुलिस ने किशोरी के अपहरण, मौत के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

पंजाब में मजदूरी करता है पति

थाने में तहरीर देकर महिला ने कहा कि उसकी स्थिति ठीक नहीं है। पति और बेटा पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। इसका नाजायज फायदा उठाकर आरोपी ने बेटी को मार दिया है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के रवाना हुआ रथ

संबंधित समाचार