प्रयागराज: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेंद्र मिश्रा बने अध्यक्ष, पंकज संयुक्त मंत्री निर्वाचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। जनपद न्यायालय प्रयागराज में गुरूवार को एल्डर कमेटी की देखरेख में अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हो गया। शाम 4 बजे तक हुए मतगणना में राजेंद्र मिश्रा रज्जू को अध्यक्ष चुना गया। वहीं संयुक्त मंत्री के पद पर पंकज सिंह चुने गए। इस दौरान जनपद न्यायालय में जमकर नारे लगे।  

जिला अधिवक्ता संघ के हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। एल्डर कमेटी के चैयरमैन नरेंद्र देव पांडेय ने बताया कि सुबह नौ बजे से कोर्ट में मतगणना शुरु करा दी गयी थी। 

सुरक्षा के बीच मत पत्रों की गिनती शुरु कराई गयी। सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर राजेंद्र मिश्रा रज्जु भैया और संयुक्त मंत्री पद पर पंकज सिंह को चुना गया। मतगणना कक्ष में किसी को प्रवेश नही दिया गया है। लगभग चार बजे तक मत पत्रों को छांट लिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रत्याशी और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। 

बीच-बीच में नारे लग रहे हैं। मतगणना के दौरान कोई बवाल न हो इसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को बैरिकेडिंग करके घेर दिया गया है। अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियो के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नही दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: किशोरी को भगा ले गया युवक, विरोध करने पर मारकर बाग में शव लटकाने का आरोप

संबंधित समाचार