फिरोजाबाद: युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
फिरोजाबाद, अमृत विचार। फिरोजाबाद जिले के राजावली थाना क्षेत्र के नगला बीच पिपरौली मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
टूंडला के क्षेत्र अधिकारी अनिवेश कुमार के मुताबिक सड़क किनारे खेत में युवक के शव की सूचना मिली थी, इस युवक की संभवतः गला दबाकर हत्या की गई है और शव फेंक दिया गया है। युवक के पहनावे के अनुसार संभवत: यह किसी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था।
युवक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक के शव को तीन दिन तक परिजनों के इंतजार में मुर्दाघर में रखा जाएगा। युवक की शिनाख्त के लिए समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के जरिए सूचना प्रकाशित कराई जा रही है जिससे युवक की शिनाख्त हो सके।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के रवाना हुआ रथ
