हल्द्वानी: पत्नी ने की आत्महत्या, पति ने लिखाया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ दिन पूर्व टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना के रोज पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। 

पुलिस को दी तहरीर में चांदनी चौक बल्यूटिया रामपुर रोड निवासी भावना चौधरी (36 वर्ष) पत्नी अरुण पटेल ने बीती 24 नवंबर को जहर खाकर जान दे दी थी। घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था।

इस सुसाइड नोट में मृतका ने अपने ही कुछ करीबियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस को दी तहरीर में 
अरुण पटेल ने आत्महत्या के कारणों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार