नानकमत्ता: किसान से बाइक सवारों ने सात लाख लूटे, दोनों दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। बैंक से कैश निकालकर घर लौट रहे किसान से सात लाख रुपये  मोटर साइकिल सवार दो युवक लूटकर फरार हो गए। तत्काल सूचना पर पुलिस ने घेराबन्दी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

कैराना गांव निवासी मन्नू सिंह राणा गुरुवार को सितारगंज में अपने बैंक खाते से करीब सात लाख रुपये निकालकर घर आ रहा था। जैसे ही मन्नू सिंह राणा सिंसईखेड़ा कैलाश पुल पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक उससे सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। तत्काल सूचना पर पुलिस ने घेराबन्दी कर दोनों को दबोच लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया फिलहाल दोनों लुटेरों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार