बरेली: तीन महीने तक ट्रेनों का सफर होगा मुश्किल, 42 नियमित ट्रेनें रहेंगी निरस्त
बरेली, अमृत विचार। दिसंबर की शुरुआत से फरवरी तक ट्रेनों में सफर करना मुश्किल होगा। रेल प्रशासन ने कोहरे के चलते 42 नियमित ट्रेनों को निरस्त किया है, जिनमें मुरादाबाद रेल मंडल की 32 एक्सप्रेस व सुपरफास्ट और 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 10 ट्रेनों के फेरों को कम कर दिया गया है। जिसमें कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। यह सभी ट्रेनें फरवरी अंत या फिर मार्च के पहले सप्ताह तक प्रभावित रहेंगी।
बरेली जंक्शन से गुजरने वाली जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनमें 14617 बनमंखी अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 14618 अमृतसर बनमंखी जनसेवा एक्सप्रेस, 14524 अंबाला बरौनी जंक्शन हरिहर एक्सप्रेस, 14523 बरौनी जंक्शन अंबाला हरिहर एक्सप्रेस, 14308 बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज बरेली एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस, 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14229 प्रयागराज योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14230 योगनगरी ऋषिकेश प्रयागराज एक्सप्रेस, 12583 आनंद विहार एसी डबल डेकर एक्सप्रेस, 12584 लखनऊ एसी डबल डेकर एक्सप्रेस, 18103 अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 18104 टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 12210 कानपुर सेंट्रल गरीबरथ एक्सप्रेस, 12209 काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस, 14004 नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
यह पैसेंजर ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त
रेल प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त किया है। इनमें 04303 बरेली दिल्ली पैसेंजर को दो दिसंबर से एक मार्च तक, 04304 दिल्ली-बरेली पैसेंजर को एक दिसंबर से 29 फरवरी तक, 04379 रोजा बरेली पैसेंजर को दो दिसंबर से एक मार्च तक, 04380 बरेली रोजा पैसेंजर एक दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
काशी, त्रिवेणी और अवध असम के फेरे कम
रेल प्रशासन ने 10 ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की है। जिसमें बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक अवध असम एक्सप्रेस के 13, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के 52 फेरे निरस्त किये गये हैं।
ये भी पढ़ें - बरेली: बंद मकान में आ रहा हजारों का बिल, उपभोक्ता सही कराने के लिए लगा रहे चक्कर
