लखनऊ: घर में घुसकर युवती पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गुड़म्बा इलाके में युवक द्वारा घर में घुसकर युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। परिजन ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी राह चलते अश्लील फब्तियां कसता है व विरोध करने पर छेड़छाड़ करता था।

थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कुछ दिन पहले अनजान नंबर से मोबाइल फोन पर काल आई थी। दूसरी तरफ से बोलने वाले युवक ने अपना नाम प्रवीण कुमार श्रीवास्तव बताते हुये मिलने को बोला। उक्त नंबर ब्लॉक कर दिया तो अलग-अलग नंबर से कॉल कर परेशान करने लगा। कॉल रिसीव करनी बंद कर दी तो घर के सामने खड़े होकर अश्लील इशारे करता है। 

परिजन को जानकारी देने पर आरोपी भाग निकला। इसके बाद घर से बाहर आते जाते पीछा करने लगा। इसके बाद भी उसे तवज्जो नहीं दी तो सरेराह रोस्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इसके अगले दिन आरोपी गलत नीयत से घर में घुस गया। 

परिजन ने उसे पकड़ा तो तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने आरोपी से जानमाल को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर नीतेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : हत्या के दोषी पिता पुत्र को आजीवन कारावास, लगा अर्थदण्ड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म