कौशांबी: नशे में धुत सिपाही ने मासूम बच्चे को कार से कुचला, दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। पीएचसी सराय अकिल के समीप गुरुवार की रात करीब दस बजे नशे में धुत सिपाही ने सड़क पर सात साल के मासूम बच्चे को अपनी कार से रौंद दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं सिपाही मौके से भाग निकला। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। चीख पुकार करते हुए परिजन पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे।  

बौखलाये ग्रामीणों और परिजनों ने किया हंगामा करते हुए फकीराबाद चौराहे पर चक्का जाम करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। मौके पर भीड़ को काबू करने के लिए कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। परिजनों का कहना था कि आरोपी सिपाही को बुलाया जाए। 

cats006

जानकारी के मुताबिक अजय केसरवानी लाई और मूंगफली बेचकर अपना परिवार चलाते है। उनका सात साल का मासूम बेटा कल्लू गुरुवार की रात अपनी दुकान के पास था। अजय की दुकान सरकारी अस्पताल के सामने है। उस वक्त कल्लू रोड पर खेल रहा था।

बताया जा रहा है कि थाना सराय अकिल में तैनात रहे एक सिपाही का तबादला हाथरस हो गया है। गुरुवार की रात वह हाथरस से जवाइन कर अपना सामान लेने आया हुआ था। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से वापस जा रहा था। सिपाही पूरी तरह से नशे में धुत था। 

सिपाही की कार फकीराबाद चौराहा से थाना की तरफ तेजी से जा रही थी। तभी सिपाही ने कल्लू को टक्कर मारते हुए कार उसपर चढ़ा दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में घरवाले बेटे को संजीवनी हॉस्पिटल ले गये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर सरकारी अस्पताल के पास स्थानीय लोगो और परिजनों ने  थाना से फकीराबाद रोड को जाम कर दिया।

मौके पर चायल सीओ मौजूद और अन्य अधिकारी के साथ कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मौके पर एडिश्नल एसपी समर बहादुर ने घरवालो को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन घरवाले सिपाही को बुलाने और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। 

घटना के बारे में  एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया कि जीस सिपाही की कर से घटाा हुई है उस सिपाही हाथरस में तबादला हो गया है। फिलहाल पता लगाया जा रहा है। जानकारी करने के बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार