आज का राशिफल। 1 दिसंबर, 2023

आज का राशिफल। 1 दिसंबर, 2023

मेष

आज बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह न रहें। आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है।

वृष

आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। आलस्य के कारण अपना नुकसान करा सकते हैं। ऑफिस में आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन

आज आपकी जीवनशैली अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को समझें। नए संबंधों को लेकर सावधान रहें। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

कर्क

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कारोबार में सब कुछ आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। नए व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी।

सिंह

आज एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिए टालना हितकर होगा। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रहेगी। अनैतिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं।

कन्या

आज विवादों में आपकी विजय हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े विचलित हो सकते हैं। किसी इंश्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहने वाले हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

तुला

आज रुचि पूर्ण कार्य करने से आपको लाभ होगा। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों की बात बुरी लग सकती है। अपरिचित लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ाएं।

वृश्चिक

आज बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। शरीर में ताजगी और उत्साह रहेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ पार्टनरशिप में कारोबार शुरू कर सकते हैं। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे।

धनु

आज किसी की भी आर्थिक गारंटी न लें वरना नुकसान हो सकता है। दर्शन और योग में आपकी स्वाभविक रुचि हो सकती है। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। महिलाएं किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें।

मकर

आज विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जाएंगे। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके सामाजिक संपर्क मधुर होंगे। प्रेम संबंध काफी मधुर रहने वाले हैं।

कुंभ

आज एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। मन में नकारात्मक भावना न आने दें। ऑफिस में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति के मामलों में जल्दबाजी न करें।

मीन

आज अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान और योग पर ध्यान दें। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसंद करेंगे। ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा उपयोग करेंगे। मित्रों पर पूरी तरह से निर्भर न रहें।