अयोध्या: मांगों को लेकर लामबंद हुए शिक्षामित्र, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, जानिये क्या है Demands?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संघर्षरत शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन प्रांतीय मंत्री अवनीश सिंह के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से शिक्षामित्रों द्वारा समान कार्य समान वेतन, मूल विद्यालय वापसी, महिला शिक्षामित्र को ससुराल के विद्यालय का विकल्प देने और मृतक शिक्षामित्र के परिवारों को नौकरी देने की मांग की गई है।

शिक्षामित्रों ने सरकार को चेताया कि यदि उनकी समस्या दिसंबर माह में निस्तारित नहीं की गई तो एक जनवरी से शिक्षामित्र राजधानी लखनऊ में आंदोलन करेंगे। जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर भविष्य को जल्द सुरक्षित करने का निर्णय लेना चाहिए।

प्रांतीय मंत्री अवनीश सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तर पर शिक्षामित्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का समय आ गया है। जिला संरक्षक अनुज सिंह, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, आदित्य तिवारी, संतोष सिंह, शिव मूर्ति यादव, आशीष सिंह, मंसूर अली, नीरज पांडेय, एहसान उलहक आदि लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: साइकिल से घर जा रहे मकबरा स्टेडियम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संबंधित समाचार