अयोध्या: साइकिल से घर जा रहे मकबरा स्टेडियम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान मकबरा में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत हो गई। गुरुवार रात वह अपनी ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर जा रहा था। बताया गया कि लगभग 59 वर्षीय शिवकुमार गौतम निवासी हिसामुद्दीनपुर थाना पूराकलंदर जिला मुख्यालय स्थित नगर कोतवाली के भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान मकबरा में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में तैनात था।

रोज की तरह वह गुरुवार की रात ड्यूटी पूरी करके साइकिल से घर जा रहा था। उसके बेटे धीरेंद्र प्रताप का कहना है कि पड़ोसी गांव चांदपुर कैल निवासियों ने रात्रि लगभग 9:30 बजे सूचना दी कि बुजुर्ग पिता शिवकुमार अपनी साइकिल से गिरकर यहां गांव किनारे सड़क पर पड़े हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: रामनगरी में पर्यटकों की सहभागी बनेगी अयोध्या : एक सुखद यात्रा

संबंधित समाचार