मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के यलो जोन में सक्रिय हुईं सुरक्षा एजेंसियां, खुराफाती और संदिग्ध लोगों की बढ़ाई गई निगरानी

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मथुरा, अमृत विचार। हिंदूवादी संगठनों ने छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मूल गर्भ गृह पर दीपदान करने की गई घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। हालांकि पहले से ही श्रीकृष्ण जन्म स्थान और शाही मस्जिद ईदगाह की पहले से त्रिस्तरीय पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था है। मगर, साथ ही यलो और ग्रीन जोन में पुलिस की सुरक्षा एजेंसियां की सक्रियता बढ़ा दी गई है। 

खुराफाती और संदग्धि लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। मिश्रित आबादी क्षेत्रों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी निगाहें हैं। धार्मिक स्थलों की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एसएसपी ने भी शुक्रवार को वृंदावन में पुलिस के साथ पैदल गश्त की। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह का विवाद न्यायालय में चल रहा है। मगर, इस बीच छह दिसंबर को हिंदूवादी संगठनों ने छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मूल गर्भ गृह पर दीपदान करने की गई घोषणा को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। रेड जोन (दोनों ही धार्मिक स्थल के अंदर का परिसर) और यलो जोन दोनों ही धार्मिक स्थलों के आसपास का इलाका गोविंद नगर, डीगगेट, जगन्नाथपुरी का इलाका शामिल है, जबकि शेष ग्रीन जोन में शामिल है। 

रेड जोन में पहले ही पैरा मिलिट्री फोर्स, कमांडो और सीसीटीवी समेत अत्याधुनिक उपकरणों से सुरक्षा व्यवस्था के इंताजाम किए गए हैं, जबकि यलो जोन में भी कदम-कदम पर पुलिस बल तैनात है। ग्रीन जोन में नियमित पुलिस गश्त की जा रही है। हिंदूवादी संगठनों के एलान के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में सक्रिय हैं। तलाशी अभियान जारी है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की गतिविधियों पर भी पुलिस की निगाहें बनी हुई है। खुराफाती और संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनकी निगरानी की कराई जा रही है। एसएसपी ने कहा, जो भी शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढे़ं- मथुरा: छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मूल गर्भ गृह पर दीपदान करने की घोषणा

WhatsApp Image 2023-12-01 at 6.03.10 PM

 

संबंधित समाचार