हरदोई: सात साल के बच्चे की सेप्टिक टैंक में गिरकर हुई मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एक सात साल का बच्चा अपने घर से करीब 50 मीटर दूर एक दूसरे मकान के सेप्टिक टैंक में गिर पड़ा। करीब ढ़ाई घंटे बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, घर वाले उसे ढूंढने लगे,इसी बीच टैंक के पानी में तैरती हुई चप्पलों से हादसे का पता चला। 

उसके बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। शहर के विभूति नगर बिलग्राम चुंगी में हुए इस हादसे से हाहाकार मच गया। बताया गया है कि कोतवाली शहर के मोहल्ला विभूति नगर बिलग्राम चुंगी निवासी शैलेंद्र ऑटो रिक्शा चलाता है। उसके दो पुत्र हैं। 

शुक्रवार को मकान बनवाने के लिए शैलेंद्र ईट-भट्टे पर गया हुआ था। इसी बीच उसका 7 वर्षीय पुत्र सत्यम खेलने के लिए बाहर निकल गया। शैलेंद्र करीब 12 बजे वापस घर लौटा, तो उसने सत्यम को आवाज दी, लेकिन सत्यम का कोई पता नहीं चला। 

इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच घर से दूर करीब 50 मीटर एक दूसरे मकान के सेप्टिक टैंक में भरे पानी के ऊपर सत्यम की चपल उतराती हुई दिखी। इस पर शैलेंद्र मौके पर पहुंचकर देखा, तो उसी में सत्यम पड़ा हुआ मिला। 

कड़ी मेहनत के बाद शैलेंद्र ने सत्यम को पानी से बाहर निकाला। उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे से शैलेंद्र के घर में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें: रेल मंत्रालय ने रायबरेली को दी सौगात, बनेगा ओवरब्रिज और सबवे

संबंधित समाचार