प्रतापगढ़: स्टेशन मास्टर ने किशोरी से की छेड़खानी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। अंतू क्षेत्र की एक किशोरी ने अपनी ही मां के सहयोग से स्टेशन मास्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर रेलकर्मी के साथ पीड़िता की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अंतू क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि नगर कोतवाली के करनपुर निवासी इम्तियाज अली खुद को अंतू रेलवे स्टेशन का स्टेशन मास्टर बताते हैं। उसका पीड़िता की मां से अनैतिक संबंध है। जिससे वह करीब डेढ़ वर्षो से उनके घर आते-जाते हैं।

किशोरी के पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। मां से संबंध रखने के साथ आरोपी इम्तियाज अली की नजर उनकी बेटी पर भी पड़ गई। वह किशोरी को भी गलत नजर से देखने लगे। किशोरी का आरोप है कि 20 अक्टूबर को देर रात इम्तियाज अली किशोरी के घर पर आये थे। वह उसकी मां के सहयोग से गंदी नीयत से किशोरी का हाथ पकड़ कर कमरे में खींचने लगा।

किशोरी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग गए। किशोरी ने इसकी शिकायत मां से की तो उसने डांटकर चुप मुंह बंद करा दिया। पीडिता ने मामले की शिकायत अंतू पुलिस से की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। एसपी के आदेश के बाद अंतू पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छेड़खानी पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: परियोजना निदेशक की तहरीर पर पैक्सपेड अभियंता पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस, सरकारी धन के गबन का है आरोप

संबंधित समाचार