Kanpur: सरकारी आवास में मिला युवक का शव... परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, बेटे ने दो दिन पहले दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सरकारी आवास में युवक का शव पड़ा मिला।

कानपुर के अर्मापुर थानाक्षेत्र में सरकारी आवास में युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

कानपुर, अमृत विचार। अर्मापुर थानाक्षेत्र के कैलाश नगर के खाली क्वार्टर में अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव दो से दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। सूचना पाकर एसीपी पनकी कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

अर्मापुर थानाक्षेत्र के कैलाश नगर के खाली क्वार्टर में शनिवार सुबह रावतपुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय अधेड़ राजेश कुशवाहा का शव पड़ा मिला। मृतक के बेटे वीनस कुशवाहा ने दो दिन पहले ही पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट रावतपुर थाने में दर्ज कराई थी।

बेटे ने बताया कि बीते 28 नवंबर को उसके पिता गायब हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: BJP नेता की मौत का खुलासा… प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, फिर रची थी साजिश

संबंधित समाचार