Farrukhabad: कीटनाशक व बीज विक्रेताओं की दुकानों पर अधिकारियों का छापा, अभिलेख न दिखाने पर चार के लाइसेंस सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में कीटनाशक व बीज बिक्रेताओं की दुकानों पर अधिकारियों का छापा।

फर्रुखाबाद में कीटनाशक व बीज बिक्रेताओं की दुकानों पर अधिकारियों ने छापा मारा। अभिलेख न दिखाने पर चार के लाइसेंस सस्पेंड किए गए।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिले में बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की दुकान पर अधिकारियों ने एक साथ छापा मारा। अभिलेख न दिखा पाने पर चार बीज एवम कीटनाशक बिक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। पहले लिए गए नमूनों में दो नमूने फेल हो गए है। जिनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कर दिया गया है।

जिला जिला कृषि रक्षा अधिकारी बीके सिंह ने सदर तहसील में जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं आलू एवं शाकभाजी अधिकारी, कायमगंज तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी एवं अपर जिला कृषि अधिकारी, तहसील अमृतपुर में, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी-सदर एवं अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा कीट नाशक व बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापे मारे गए।

छापे के दौरान कीटनाशकों के 10 नमूने लिए गये। 39 प्रतिष्ठानों पर छापा व निरीक्षण की कार्यवाही की गई। नमूनों को जॉच हेतु प्रयोगशलाओं में भेजा गया। परीक्षण परिणाम अमानक पाये जाने पर संबधित विक्रेता के विरुद्ध न्यायालय में वाद दर्ज करने के साथ ही विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेगी। जाँच के समुचित अभिलेख न दिखाने एवं बिना किसी कारण प्रतिष्ठान बंद कर कर दिया गया है जिनके लाइसेन्स निलम्बित कर दिए गये।

जिनमें मैसर्स दीपक ट्रेडर्स जहानगंज, मैसर्स जयदुर्गा बीज भण्डार शमशाबाद,मैसर्स आदर्श कृषि सेवा केन्द्र रोशनाबाद, मेसर्स चतुर्वेदी बीज भण्डार शमशाबाद के नाम शामिल हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने  बताया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए छापे की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। स्टॉक तथा बिक्री रजिस्टर जो जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रमाणित कर विकेताओं को दिया जाता है।

सभी प्रतिष्ठानों पर रखना अनिवार्य है। समस्त विक्रेता जिन कीटनाशक कम्पनियों के कीटनाशक दवा बिकी कर रहे हैं उसके अथॉरिटी का अंकन लाइसेंस में अवश्य करायें। पहले छापें के दौरान लिये गये नमूनों में परीक्षण उपरान्त 02 नमूने अधोमानक पाये गये। जिनके विरूद्ध न्यायालय में वाद दायर करा दिया गया है। मैसर्स किसान एजेन्सीज पपियापुर ब्लॉक ब्लॉक बढपुर एवं मैसर्स फौजी बीज भण्डार, ग्राम पुठरी विकासखंड मोहम्मदाबाद के नमूने अधोमानक पाए गए।

ये भी पढ़ें- UP: प्रेमी के लिए सात जन्मों तक साथ निभाने वाले पति का कत्ल... कानपुर की इन दो घटनाओं ने रिश्ते को किया कलंकित

संबंधित समाचार