बरेली: स्नातक विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 8 से होंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक, मौखिक और आंतरिक परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। महाविद्यालयों को 8 दिसंबर से 16 जनवरी 2024 तक परीक्षा कराकर अंक अपलोड करने होंगे। इसके बाद अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

वहीं विश्वविद्यालय ने 15 दिसंबर से 20 जनवरी तक मुख्य परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है। ऐसे में छात्रों को मुख्य परीक्षा के दौरान ही प्रयोगात्मक परीक्षा देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक बीए, बीएससी बीकॉम, बीएससी गृह विज्ञान, बीबीए, बीसीए, बीलिब, बीकॉम फाइनेंस एवं फाइनेंशियल सर्विस, एमएसडब्ल्यू, एमलिब, पीजीडीसीए की विषम सेमेस्टर 2023-24 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, आंतरिक और बाहर परीक्षकों से कराई जाएंगी।

आंतरिक परीक्षक महाविद्यालय और बाह्य परीक्षक विश्वविद्यालय के पोर्टल से उपलब्ध कराए जाएंगे। महाविद्यालयों को अंकपर्ण की दो प्रति तैयार करनी होगी। सभी उत्तर पुस्तिकाएं चुनौती मूल्यांकन से अच्छादित हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षित रखना होगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: 'मानको का हवाला देकर किया जा रहा टेंपो चालकों को परेशान', विरोध प्रदर्शन कर निकाली रैली 

संबंधित समाचार