लखनऊ : भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ता मना रहे जश्न, आतिशबाजी के बीच मोदी-मोदी की गूंज
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों के अभी तक जारी चुनावी नतीजों में तीन राज्यों में अजेय बढ़त बना ली है। मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ गयी है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस लीड कर रही है। भाजपा की जीत की खुशी में कार्यकर्ता लखनऊ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जश्न मना रहे हैं। यहाँ जमकर आतिशबाजी के बीच मोदी-मोदी की गूंज सुनाई पड़ रही है। सभी जीत के लिए जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं।

इस बीच यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का पूरे देश की राजनीति में डंका बज रहा है। आज पूरे आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि भारत के मन में मोदी है, मोदी के मन में भारत है।
जनता ने दिया अपना आशीर्वाद,
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 3, 2023
फिर से खिल उठा कमल।
मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का डंका बज रहा है!@narendramodi @PMOIndia #ElectionResults#ModiHaiTohMumkinHai pic.twitter.com/EWXMEh3cXA
