मिस्टर एंड मिसेज नार्थ इंडिया 2023 प्रतियोगिता में बहराइच का जलवा, जनपदवासियों में हर्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेन फिजिक फिटनेस के 70 किलोग्राम वर्ग में बहराइच के हिमाशु ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

बहराइच, अमृत विचार। बॉडी बिल्डिंग एंड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय चैम्पियनशिप के तहत मिस्टर एंड मिसेज नार्थ इंडिया 2023 प्रतियोगिता में जनपद बहराइच के हिमांशु पोरवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 

जनपद बहराइच के दीवानी कचेहरी मोहल्ला निवासी  हिमांशु पोरवाल की इस उपलब्धि से जनपदवासियों में हर्ष है। हिमांशु अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ छोटी बाजार स्थित द हैप्पी जिम फिटनेस के ट्रेनर अभयराज एवं शिप्रा को देते है। 

उनका कहना है कि वह अपने ट्रेनर की देख रेख में कड़ी मेहनत, लगन व आत्मविश्वास के कारण ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने में सफल हो सके है। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण द हैप्पी जिम के सदस्यों समेत काफी लोगो ने हिमाशु पोरवाल के घर पहुंच उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ता मना रहे जश्न, आतिशबाजी के बीच मोदी-मोदी की गूंज

संबंधित समाचार