बहराइच : गन्ना घटतौली के मामले में टोकन क्लर्क निलंबित, शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। आईपीएल चीनी मिल में पर्चे से अधिक गन्ने की तौल करना टोकन क्लर्क पर भारी पड़ गया है। डीएम ने शिकायत की जांच में शिथिलता मिलने पर टोकन क्लर्क को निलंबित कर दिया है। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम हरचन्दा निवासी वसीम अहमद द्वारा शिकायत की गई चीनी मिल जरवल रोड द्वारा गन्ना की तौल में अनिमित्ता बरती जा रही है। 

किसान ने बताया कि कृषक सेहराज खान पुत्र मुजीब एवं अकरूलनिशां पत्नी सेहराज ग्राम हरचन्दा के लिए बैलगाड़ी मोड हेतु (18 कुण्टल) के लिए जारी पर्ची के स्थान पर ट्रैक्टर मोड में 18 कुण्टल से अधिक की तौल कराई गई है। डीएम ने इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए सहकारी गन्ना विकास समिति जरवल रोड के सचिव को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये गये। सचिव द्वारा ईआरपी पोर्टल पर की गई जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर अध्यासी, प्रधान प्रबन्ध आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड को उक्त प्रकरण से अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया। समिति स्तर से कृषको को गन्ना सप्लाई टिकट जिस मोड में जारी है, उसी मोड में गन्ना तौल कराना सुनिश्चित करें। मिल प्रबन्धन द्वारा टोकन क्लर्क को निलम्बित कर दिया गया है। साथ सम्बन्धित कृषक का सट्टा भी बन्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बुलन्दशहर में बैंक मित्र से लूट का हुआ खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

संबंधित समाचार