Kanpur News: देशी शराब के ठेके के बाहर बंदर पी रहा शराब… लोग देते रहे चकना, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
कानपुर में देशी शराब के ठेके के बाहर बंदर का शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
कानपुर में देशी शराब के ठेके के बाहर बंदर का शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि इस दौरान बंदर को लोग चकना भी देते रहे।
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थानाक्षेत्र के जाहगीराबाद गांव स्थित देशी शराब की दुकान के बाहर एक बंदर का शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां ठेके के बहार एक बंदर शराब भरे गिलास को मुंह में लगाकर जाम से जाम लड़ा रहा है।
वहीं कुछ लोग बंदर को कुछ खाने को देते है। जिसके साथ लोगों ने बंदर का शराब पीते वीडियो बनकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ।
आप लोगो ने बंदरों के नटखटपन और शैतानियों के बारे में अधिकतर सुना होगा। जहां पर वह अपनी अटखेलिया कर कुछ न कुछ नया कारनामा हमेशा किया करते है। वहीं एक नटखट बंदर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है,जहां बंदर शराब की दुकान के बाहर एक बेंच पर जाम से जाम लड़ाने में मशगूल है, तो वही दूसरी तरफ कुछ लोग बंदर को कुछ खाने के लिए देते नजर आ रहे है।
वायरल वीडियो घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहागीराबाद गांव स्थित देशी शराब ठेके के बाहर का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगो के मुताबिक बंदर शराब की दुकान खुलते ही आ जाता है और शराब के शौकीन लोगों के आने का इंतजार करता है। जैसे ही लोग शराब को ग्लास ने डालकर बैठते है, वैसे ही बंदर ग्लास लेकर शराब पी जाता है। कुछ लोगो ने बंदर का ग्लास में शराब पीते वीडियो बनकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
