Kanpur News: वाहन चोर गिरोह गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, फरार कबाड़ी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
कानपुर में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह गैंग का भंडाफोड़ किया।
कानपुर में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह गैंग का भंडाफोड़ कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की 11 बाइक और 9 बाइक का स्क्रैप का बरामद किया।
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से वाहन चोरों के गैंग का भंडाफोड़ कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों के कब्जे से चोरी की 11 बाइक, 9 बाइकों का स्क्रैप बरामद हुआ। बीते काफी समय से शहर में चोर घूम-घूमकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इधर, रामादेवी सब्जी मंडी में करीब एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी हो चुके थ। इसी कम में पुलिस ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया था।
एसीपी चकेरी संतोष सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली शराब ठेके के पास से छापेमारी कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी की 11 बाइक और 9 बाइकों का स्क्रैप बरामद हुआ। शातिरों ने पूछताछ में अपने नाम श्याम दुबे, अमजद, उदयभान को गिरफ्तार कर लिया गया।
शातिरों ने बताया कि आरोपित अमजद पहले सुनसान इलाके में खड़ी बाइकों की रेकी करता था। जिसकी सूचना वह अपने साथी श्याम दुबे को देता था। इसके बाद श्याम अमजद के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसे महाराजपुर स्थित एलन हाउस कॉलेज के पास खड़ी कर देते थे।
इसके बाद फतेहपुर के कबाड़ी आरोपी उदयभान उर्फ कल्लू और दुर्गेश को छह हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी श्याम दुबे, अमजद और उदयभान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। जबकि कबाड़ी दुर्गेश उर्फ कल्लू की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: देशी शराब के ठेके के बाहर बंदर पी रहा शराब… लोग देते रहे चकना, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
