आज का राशिफल। 05 दिसंबर, 2023

आज का राशिफल। 05 दिसंबर, 2023

मेष

आज शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन शानदार है। संतान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। मित्र के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

वृष

आज आप जो भी काम करेंगे उसे अच्छी तरह से करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। नई डील करने में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी की आपको उत्तम सलाह प्राप्त होगी,लेकिन उनसे वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन उत्साह से पूर्ण रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। किसी परिजन का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कर्क

आज घर में अनुशासन का माहौल रहेगा। विवाहेतर संबंधों में रुचि न लें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सावधानी रखनी चाहिए। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक संबंधों का तनाव दूर होगा।

सिंह

आज कठोर परिश्रम के माध्यम से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। जीवनसाथी का उचित सहयोग प्राप्त होगा। काफी समय से रुके हुये कार्यों में गति आएगी। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है।

कन्या

आज दोस्तों के साथ व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। मित्र व सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपको काफी संभल कर रहने की सलाह दी जाती है।

तुला

आज घर में अस्त-व्यस्त सा माहौल रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। छात्र रचनात्मक लेखन और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आज कारोबार को लेकर दूरदर्शी निर्णय ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

धनु

आज छात्रों को नया अनुभव और ज्ञान प्राप्त होगा। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को लेकर कुछ संशय में रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर में सुकून और शांति का वातावरण रहेगा। महिलाओं को मायके पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

मकर

आज आप गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। अपमान जनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। इसके कारण आपको आत्मिक खुशी मिलेगी।

कुंभ

आज आपके विनम्र स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के मध्य के आपसी संबंध और मधुर होंगे। प्रेमी जन के साथ डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं। श्वास के रोगियों को समस्या हो सकती है।

मीन

आज नई ऊर्जा के साथ अपने काम में लगेंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे। अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी।