मुरादाबाद : जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम में जन सुनवाई में आई दस शिकायतें

नगर आयुक्त के पीलीकोठी स्थित शिविर कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान समस्या की जानकारी लेते कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार

मुरादाबाद। संभव जन सुनवाई पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण के क्रम में मंगलवार को कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार ने शिकायतें सुनीं। उनके सामने दस शिकायतकर्ता आए। इसमें अधिकतर सफाई और आउटसोर्सिंग से नियुक्ति संबंधित रहीं। 

महानगर के कई मोहल्ले में सफाई व्यवस्था की कमी की शिकायत नागरिकों ने जन सुनवाई दिवस पर भी की। दिवस अधिकारी कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार ने जिस वार्ड में गंदगी की शिकायत मिली वहां के सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। आउटसोर्सिंग से नियुक्ति के लिए आने वालों को नियमानुसार कदम  उठाने का आश्वासन दिया। 

उन्होंने बताया कि दस शिकायतें जन सुनवाई में आईं थीं। सफाई की शिकायत को दूर कराने का निर्देश संबंधित सफाई निरीक्षक को दिया है। कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता है। 
इस दौरान सहायक अभियंता रईस अहमद भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गणित के कठिन सवालों को सुलझाने पर जोर, हिन्दी पर भी छात्र-छात्राएं दे रहे खास ध्यान

संबंधित समाचार