मथुरा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कोटा की चार एक्सप्रेस ट्रेनें आगामी दिनों में रहेगी निरस्त
कोटा। उत्तर-मध्य रेलवे के आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमाँड्लिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कोटा से प्रारम्भ होने वाली कई गाड़ियां को निरस्त किया गया है।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 12059/12060 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस, कोटा से 27 दिसम्बर, 1, 3 जनवरी, 9 से 31 जनवरी एवं 1 से 5 फरवरी तक तथा हजरत निजामुद्दीन से 27, 28 नवम्बर, 27 दिसम्बर, 1,3 जनवरी,9 से 31 जनवरी एवं 1 से 5 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 19803/19804 कोटा-श्री माता वैष्णों देवी कटरा-कोटा एक्सप्रेस, कोटा से 13, 20, 27 जनवरी एवं 3 फरवरी तथा श्री माता वैष्णों देवी कटरा से 14,21,28 जनवरी एवं 4 फरवरी को निरस्त रहेगी।
सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 20985/20986 कोटा-मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर-कोटा) एक्सप्रेस, कोटा से 10, 17, 24 एवं 31 जनवरी तथा मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस उधमपुर से 11, 18, 25 जनवरी एवं 1 फरवरी को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12401/12402 कोटा-देहरादून-कोटा एक्सप्रेस, कोटा से 9 जनवरी से 5 फरवरी तक तथा देहरादून से 8 जनवरी से 4 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
ये भी पढ़ें- मथुरा: रामजन्म भूमि के कारसेवकों का पिंड दान करेंगे-अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
