कासगंज: लखमीपुर का प्राथमिक विद्यालय दीक्षा एप पर किए गए विद्यार्थियोंके ऐसेसमेंट में दूसरी बार निपुण घोषित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। विकास खंडअमांपुर की ग्राम पंचायत लखमीपुर का प्राथमिक विद्यालय दीक्षा एप पर किए गए विद्यार्थियोंके ऐसेसमेंट में दूसरी बार निपुण घोषित किया गया है। गणित और भाषा में 96 फीसद विद्यार्थीनिपुण पाए गए है।

प्रधानध्यापक ने इसके लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत कोश्रेय दिया है।परिषदीय विद्यालयों मेंशिक्षा व्यवस्था को बेहतर और गुणवत्ता युक्त बनाने के लिए सरकार के निपुण भारत मिशनके तहत क्षेत्र के गांव लखमीपुर के प्रथामिक विद्यालय ने शिक्षकों के विशेष प्रयाससे दूसरी बार फिर से निपुण होने का गौरव हासिल किया है।

विद्यालय में स्मार्ट टीवी,पोजेक्टरसे पढ़ाई, खेल खेल में मनोरंजक तरीके से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय कोनिपुण प्रमाण पत्र व कैंप प्रदान किया गया। प्रधानाध्यापक सुनीता यादव ने बताया किविद्यालय वर्ष 2022 में जनपद का पहला निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाला विद्यालय घोषितहुआ था। प्रथामिक विद्यालय लखमीपुर में सभी सुविधाएं है जो एक आदर्श विद्यालय में होनीचाहिए।

उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन 2023 के अंतर्गत विद्यालय के कक्षा एक, दो,तीन के बच्चों का डायट के प्रशिक्षुओं पंकज बघेल एवं रश्मि कुमारी द्वारा दीक्षा एपपर बच्चों का एसेसमेंट किया और छात्रों को निपुण घोषित किया गया।

जिसमें विद्यालय के96 फीसदी बच्चों को भाषा और गणित में निपुण पाया गया। प्रथामिक विद्यालय लखमीपुर केविद्यार्थियों ने निपुण लक्ष्य दिसंबर 2023 में दूसरी बार फिर से प्राप्त कर लिया हैं।उन्होंने बताया कि प्रधान सुभाष वर्मा, लकी चौधरी, गिर्राज किशोर, नरेश कुमार की मददसे यह कामयाबी हासिल की है।

ये भी पढ़ें कासगंज: ब्लैक स्टॉट्स के नजदीकी अस्पतालों में बरती जाए सतर्कता

संबंधित समाचार