कासगंज: हिमायूंपुर पहुंची भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा, लगाई चौपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को सोरों मंडल के गांव हिमायूंपुर पहुंची। जहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों और किसानों को प्रदेश एवं केंद्र सरकार की किसान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के फॉर्म भी भरवाए गए।

ग्रामीणों को जागरूक करते हुए भाजपा  जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी वर्गों को दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि घर-घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, निशुल्क अन्नपूर्णा योजना, उज्ज्वला योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि देश में 75 लाख परिवारों को उज्जवला योजना के कनेक्शन दिए गए है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन को का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल कुलश्रेष्ठ ने की। विकसित भारत संकल्प यात्रा में संजय दुबे, अनीता उपाध्याय, रविन्द्र ब्रह्मचारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, सुरेश कुलश्रेष्ठ, केके सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - कासगंज: ब्लैक स्टॉट्स के नजदीकी अस्पतालों में बरती जाए सतर्कता

संबंधित समाचार